आरोग्य मेलों में कुल 83 चिकित्सकों एवं 276 पैरामेडिकल कर्मियों द्वारा सेवाएँ प्रदान की गईं


मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आज़मगढ़ में शासन की मंशा के अनुरूप सभी नामित स्थलों पर आरोग्य मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनोपयोगी संचालन सुनिश्चित किया गया।
आयोजित आरोग्य मेलों में कुल 83 चिकित्सकों एवं 276 पैरामेडिकल कर्मियों द्वारा सेवाएँ प्रदान की गईं। इस दौरान कुल 2552 रोगियों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 1173 पुरुष, 1104 महिलाएँ तथा 275 बच्चे सम्मिलित रहे। मेलों के माध्यम से श्वसन रोग, जठरांत्र रोग, मधुमेह, त्वचा रोग, उच्च रक्तचाप, एनीमिया, टीबी सहित अन्य सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों से ग्रसित मरीजों की जाँच एवं उपचार किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत 123 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जाँच की गई, साथ ही 123 कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक परामर्श, उपचार एवं पोषण संबंधी दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए गए। आवश्यकता अनुसार गंभीर रोगियों को उच्च चिकित्सा संस्थानों हेतु संदर्भित किया गया, जिससे उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के मार्गदर्शन में चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा दवाओं की उपलब्धता, जाँच सेवाएँ, परामर्श एवं रेफरल व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहयोगी स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला शासन की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आमजन को उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी इस अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों का होगा सम्मान

Sun Jan 25 , 2026
आजमगढ संवाददाता गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का चयन जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों के चयन हेतु की गई प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद आज़मगढ़ से स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मियों का […]

You May Like

Breaking News

advertisement