जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

75 प्रतिशत किसानों से खरीदी कर 578 करोड़ का  किया गया भुगतान

बलरामपुर, 28 जनवरी 2026/ जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य निरंतर सुचारू से जारी है। जिसके अंतर्गत जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कुल 51,632 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 38,461 किसानों से 24,42,356 क्विंटल धान का उपार्जन पूर्ण कर लिया गया है। उपार्जित धान के एवज में किसानों को 578 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा चुका है।
जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि अब तक जिले के लगभग 75 प्रतिशत किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है। शेष पात्र किसानों को भी धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। धान खरीदी को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिले में 8,010 किसानों द्वारा टोकन हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 7,718 किसानों के धान का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है तथा 5,411 किसानों को टोकन जारी भी किए जा चुका हैं। सत्यापन एवं टोकन जारी करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

बढ़ाई गई खरीदी लिमिट, सभी पात्र किसानों से होगी धान की खरीदीखाद्य अधिकारी श्री कुजूर ने बताया कि पूर्व में 132110 क्विंटल प्रतिदिन खरीदी की लिमिट थी जिसे किसानों के हितों को ध्यान रखते हुए खरीदी लिमिट बढ़ाते हुए अंतिम चरण में जिले में कुल 49 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1,99,770 क्विंटल धान क्रय करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक संसाधन, तौल व्यवस्था, बारदाना, परिवहन एवं भुगतान संबंधी व्यवस्थाएं प्रशासन की सतत निगरानी में संचालित की जा रही हैं। जिससे पात्र किसानों को टोकन प्राप्त कर धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन द्वारा जिले में धान उपार्जन कार्य को पारदर्शी, किसान हितैषी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न किया जा रहा है। ताकि प्रत्येक पात्र किसान को समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी पात्र किसानों से धान खरीदी समय से कर ली जाएगी। यदि किसी किसान को किसी भी स्तर पर कठिनाई आती है, तो संबंधित उपार्जन केन्द्र, सहकारी समिति अथवा संबंधित अधिकारियों एवं टोल फ्री न 9343130794 के माध्यम से संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

29 जनवरी से विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

Wed Jan 28 , 2026
ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को मिलेगा खेल का मंच बलरामपुर, 28 जनवरी 2026/ खेल प्रतिभा को पहचान कर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में कुल 12 खेलों के खेल प्रतियोगिताएं विकासखंड जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित किए जायेंगे।इसी […]

You May Like

advertisement