धान खरीदी के अंतिम दौर में जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

अब तक एक लाख 39 हजार 525 किसानों से 9 लाख 822 मीट्रिक टन धान की खरीदी

महासमुंद 28 जनवरी 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी के अंतिम दौर मेंखरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा लगातार सघन दौरा किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध परिवहन, भंडारण अथवा विक्रय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महासमुंद जिले में 28 जनवरी की स्थिति में 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 9 लाख 822 मीट्रिक टन धान की खरीदी किया जा चुका है। अब तक कुल 5 लाख 18 हजार 507 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी हो चुका है। हैं। जिसके विरूद्ध जिले में कुल 333 मिलों के माध्यम से 2 लाख 97 हजार 457 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। अब तक एक लाख 39 हजार 525 किसानों द्वारा धान का विक्रय कर लिया गया है, जो पंजीकृत किसानों की संख्या का 89.95 प्रतिशत है।

अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, दो मामलों में 600 कट्टा धान एवं तीन वाहन जप्त

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम देव के नेतृत्व में की गई दो कार्रवाई में कुल 600 कट्टा धान जप्त किया गया। जिसमें उड़ीसा से ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 500 कट्टा धान को पकड़ा गया। जब्त धान सहित वाहन को आगे की कार्रवाई हेतु कोमाखान थाना के सुपुर्द किया गया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में धान से भरी दो पिकअप वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिनमें लगभग 100 कट्टा धान भरा हुआ था। उक्त वाहनों एवं धान को नियमानुसार कार्रवाई हेतु मंडी की टीम को सुपुर्द किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने किया ध्वजारोहण

Wed Jan 28 , 2026
कोरिया 28 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कोरिया परिसर में समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री पैकरा […]

You May Like

advertisement