संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी की जयंती पर श्रद्धालुओं ने बांटी खीर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , कस्बे के लोधी नगर चौराहे पर आज रविवार 1 फरवरी माघी पूर्णिमा पर बीएसपी के मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर के नेतृत्व में रामलीला गेट के सामने समानता एवं प्रेम का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक, दार्शनिक, महाकवि संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती (जन्मोत्सव) बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी के चित्र पर फूल माला पहनाकर, पुष्प अर्पित किए। उसके बाद कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आए लोगों को काजू, किस्ता, बादाम एवं मेवाओं से बनी खीर वितरण कराई गई। इस मौके पर मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनाज सिंह सागर ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी का जन्म 1377 ईस्वी में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में हुआ था। उन्होंने समाज सुधार व विभिन्न कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया था। आज संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती पर सभी श्रद्धालुओं ने उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली। किसी मौके पर सेक्टर प्रभारी मुकेश सागर, सभासद ओमकार सागर, पंकज सागर उर्फ गौरव, सूरज पाल, डॉक्टर फूल सिंह सागर, सौरभ, सोनू, दुर्गेश, शीला देवी, राकेश, प्रेमी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, व्यापारी सचिन चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, प्रवीण मौर्य, नगर अध्यक्ष एहसान रजा अंसारी, सतीश माहेश्वरी, मेवा राम सागर, अनिल, अजय, सौरभ, केपी मौर्य, विजयपाल समेत आदि कस्बे के प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। और इस दौरान सभी लोगों ने संत शिरोमणि रविदास जी चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यह बजट देश के विकास के लिए देश की जनता के लिए बहुत ही सुंदर बजट है- अशोक सिंह

Mon Feb 2 , 2026
आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट भाषण को एल ए डी टीवी के माध्यम से सुना गया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, मुख्य अतिथि आजमगढ़ जिला प्रभारी अशोक सिंह, लालगंज प्रभारी मुराहू राजभर मौजूद रहे।बजट भाषण […]

You May Like

Breaking News

advertisement