विधानसभा सत्र हेतु अपर कलेक्टर श्री कुर्रे नोडल अधिकारी नियुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर शुक्रवार 20 मार्च तक आहूत किया गया है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा 
विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारंकित, अतारंकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आश्वासनों, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार एवं जानकारी निर्धारित समयावधि में तैयार कराकर शासन, वरिष्ट कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक 17 फरवरी को

Mon Feb 16 , 2026
महासमुंद 16 फरवरी 2026/ शासन द्वारा गठित जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक 17 फरवरी 2026 को समय-सीमा बैठक के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह अध्यक्षता में संपन्न होगी।बैठक में जन्म-मृत्यु पंजीयन योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement