डीएम ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का किया निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का किया निरीक्षण_

रायबरेली: 18 फरवरी 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व किये जा रहे कार्याे की गहन समीक्षा कर अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय में राजस्व सहायक (प्रथम), न्याय सहायक (द्वितीय), शिकायत प्रकोष्ठ, न्याय सहायक (प्रथम), लेखाकार, डी0एल0आर0सी0, स्थापना, आंग्ल अभिलेखागार, डिस्पैच पटल का निरीक्षण कर पटल से सम्बन्धित कार्याे की गहन समीक्षा की गई व अभिलेखों के रख-रखाव को देखा गया। इसके पश्चात अभिलेखागार का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यरत कार्मिकों की सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया, जिसमें सभी कार्मिकों की सर्विस बुक अपडेट पायी गई। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सेवा निवृत्त व स्थानान्तरित कार्मिकों की पत्रावलियों का भी अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय निर्देशित किया कि किस पटल में क्या कार्य किया जाता है उसको प्रॉपर डिस्प्ले किया जायें। प्रतिदिन लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उसको फॉलोअप किया जाए, जिससे लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, एसडीएम अहमद फरीद खान, सचिन यादव, विवेक राजपूत, सारा अशरफ सहित सम्बन्धित अधिकारी व कलेक्ट्रेट कार्मिक उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कंट्रोल रूम में जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों की हो रही लाइव मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों में लगाए गए  सीसीटीवी कैमरे

Wed Feb 18 , 2026
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत कंट्रोल रूम में जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों की हो रही लाइव मॉनिटरिंग, सभी परीक्षा केंद्रों में लगाए गए  सीसीटीवी कैमरे_ सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम से की जा रही परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement