18 मार्च तक चलेगा बजट सत्र, कार्य सलाहकार समिति ने लगाई मुहर

चंडीगढ़, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 19 फरवरी : हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा। वीरवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को सदन में प्रस्तुत की जाएगी। सदन कंसिडर करके इस रिपोर्ट को स्वीकृत करेगा।
विधान सभा का बजट सत्र 20 फरवरी को महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के साथ 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन शोक प्रस्ताव भी पढ़े जाएंगे। 21 व 22 फरवरी को सदन में अवकाश रहेगा। 23 फरवरी को सदन 2 बजे शुरू होगा। 24 से 27 फरवरी तक सत्र की बैठकें प्रात: 11 बजे शुरू होंगी। 27 फरवरी को मुख्यमंत्री राज्यपाल के अभिभाषण का जवाब देंगे। इसी कड़ी में 2 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। कई दिन चर्चा के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। 17 मार्च को बजट एस्टीमेट पर वोटिंग होगी। समिति में शून्य काल तथा प्रश्नकाल भी होंगे। विस्तृत जानकारी सदन की स्वीकृति के बाद सांझी की जाएगी।
कार्य सलाहकार समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग; कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल, विशेष आमंत्रित सदस्य विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा, विधायक सावित्री जिंदल और अर्जुन चौटाला मौजूद रहे।
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में वीरवार को कार्य सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरठ में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले ए.आई.सी.ओ.आई. के 48वें विशिष्ट विभूति सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Fri Feb 20 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन,19 फरवरी: ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटलैक्चुअल्स् (ए.आई.सी.ओ.आई.), नई दिल्ली के द्वारा 48वां विशिष्ट विभूति सम्मान समारोह मेरठ के मवाना रोड़ स्थित शान्ति निकेतन, विद्या पीठ में 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से […]

You May Like

Breaking News

advertisement