कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण नकल-रहित परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने आज जिले के दो परीक्षा केन्द्रों-शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर तथा शहीद रामकुमार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इन परीक्षा केन्द्रों में कक्षा 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 178 परीक्षार्थियों में से 176 विद्यार्थी उपस्थित एवं 2 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। विद्यार्थियों के अनुपस्थिति के संबंध में पूछताछ करने पर एक विद्यार्थी का दुर्घटना होने तथा दूसरा विद्यार्थी का ओपन परीक्षा में सम्मिलित होने के कारण अनुपस्थित होना बताया गया। शहीद रामकुमार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान 215 परीक्षार्थियों में से लगभग 213 विद्यार्थी उपस्थित तथा 02 अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर द्वारा अनुपस्थिति का कारण पूछने पर अनुपस्थित विद्यार्थियों के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी गई, जिस पर कलेक्टर ने पालकों से भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ने परीक्षा केन्द्रों में नकल प्रकरण की जानकारी लेते हुए नकल रहित परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, सुरक्षा गार्ड, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली और समुचित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान जिला मिशन समन्वयक श्री नवनीत पटेल भी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन मतदाता

Sat Feb 21 , 2026
एसआईआर के बाद जिले में 04 हजार 909 मतदाताओं की वृद्धि अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में 05 लाख 40 हजार 273  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रतियां वितरित उत्तर बस्तर कांकेर, 21 फरवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के […]

You May Like

Breaking News

advertisement