श्री अग्रसेन ट्रस्ट की भाषण प्रतियोगिता में दीपांशु दीप व अभय प्रथम, माही अग्रवाल द्वितीय

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट रजि. द्वारा समाज में सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक भाषण प्रतियोगिता “पुरुष एवं महिला उत्पीड़न पर सामाजिक दृष्टिकोण पर रोटरी भवन चौपला रोड में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन राजश्री ग्रुप राजेंद्र कुमार अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अपने विचार रखें गए। जिसमे प्रथम स्थान पर एमजेपी रूहेलखण्ड कैम्पस के छात्र दीपांशु दीप व केसीएमटी के अभय सिंह संयुक्त रूप से प्रथम, द्वितीय स्थान पर महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय की माही अग्रवाल व तृतीय स्थान पर केसीएमटी की छात्रा सृष्टि शर्मा रहीं। सभी को क्रमशः 3100, 2100 व 1100 रूपये का नगद पुस्कार दिया गया।
निर्णायक मंडल में जज एड. हर्ष कुमार अग्रवाल, डॉ राज कुमार, प्रो. मोनिका अग्रवाल एवं प्रो. नीलम गुप्ता रहे। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल ने ट्रस्ट की रुपरेखा से सबको अवगत कराया और वर्तमान एवं भविष्य में ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाली कई योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा की अग्र समाज प्रत्येक क्षेत्र में सेवाभाव रखता है और हर संभव जरूरतमंद निर्धन लोगो की मदद करता है। विशिष्टअतिथि प्रो नीलिमा गुप्ता ने कहा कि अग्रसेन सेवा ट्रस्ट लम्बे समय से ऐसे पुण्य कार्य कर रहा है और ऐसे भाषण प्रतियोगिता आगे भी चलती रहनी चाहिए, जिससे समाज में पुरुष एवं महिला उत्पीडन पर रोक लगाई जा सके। समाज के वरिष्ठ और समान्नित अग्रबंधुओं ने अपने आशीष वचन, मार्गदर्शन और प्रेरणा स्त्रोत वचनों से सभागार में उपस्थित छात्र छात्राओं तथा उपस्थित जन को भाव विभोर किया। ट्रस्ट द्वारा अग्र बंधुओं का जो जरूरतमंदों की निशुल्क सेवा कर रहे हैं उनका सम्मान गया। इसी श्रृंखला में ट्रस्ट द्वारा एक व्यक्ति ने देहदान व कुछ व्यक्तियों ने नेत्रदान करने की इच्छा जाहिर की. उनका भी सम्मान किया गया। ट्रस्ट के महामंत्री ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया तथा कहा कि भविष्य में ट्रस्ट द्वारा ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। संचालन डॉ. नूपुर गोयल, डॉ आरती गुप्ता ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाशिवरात्रि के पावन पवित्र त्योहार के उपरांत श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम में लगाया गया भंडारा-दविंदर बजाज

Mon Feb 23 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 22 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement