महाशिवरात्रि के पावन पवित्र त्योहार के उपरांत श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम में लगाया गया भंडारा-दविंदर बजाज

(पंजाब) फिरोजपुर 22 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

     महाशिवरात्रि के पावन पवित्र अवसर पर फिरोजपुर के अलग-अलग मंदिरों में भंडारों की व्यवस्था की गई। श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर तूड़ी बाजार, श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम फिरोजपुर में भी भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान श्री दविंदर बजाज ने बताया कि मंदिर प्रांगण में पंडित अरुण पांडे द्वारा विधिवत तरीके से पूजा अर्चना उपरांत भंडारा तैयार करवाया गया। और सरबत के भले की कामना की गई। सबसे पहले 21 ब्राह्मणों को प्रीति भोजन कराया गया। मंदिर कमेटी की ओर से उनको फल,दान दक्षिणा देकर रवाना किया गया। उपरांत नगर वासियों को पंडाल के अंदर भोजन कराया गया। सैकड़े नगर वासियों ने बड़ी ही श्रद्धा भावना से भोजन किया। मंदिर कमेटी के लगभग सभी सदस्यों ने लंगर वितरण करने में सहायता की। श्री रजनीश सेतीया वह उनकी टीम के सदस्यों और गांधीनगर के वॉलंटरीयों ने बड़ी श्रद्धा भावना से लंगर वितरण किया और भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

   श्री दविंदर बजाज ने मंदिर कमेटी के सदस्यों लंगर वितरण करने वाले सदस्यों और श्रद्धा भावना से भंडारे का सेवन करने वालों का धन्यवाद किया। और कहा कि ऐसे आयोजन मंदिर में आगे भी जारी रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पिपली शाखा द्वारा पांच विकारों को छोड़ने का अभियान चलाया

Mon Feb 23 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब,भ्रष्टाचार, नशामुक्ति व पवित्रता का दिया संदेश। कुरुक्षेत्र पिपली 22 फरवरी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पिपली शाखा द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गांव उमरी से आरम्भ होकर […]

You May Like

advertisement