Breaking Newsकोंडागांवछत्तीसगढ़

विधायक लता उसेंडी के अथक प्रयास से कोंडागांव को मिली बड़ी सौगात

ग्राम बनजुगानी में बनेगा घोटुल-जनजातीय युवा हेतु सांस्कृतिक केंद्र

जनजातीय मंत्रालय से मिली 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली

कोंडागांव, 23 फरवरी 2026/ कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनजुगानी में घोटुल एवं जनजातीय युवा के लिए सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना हेतु जनजातीय मंत्रालय से 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है, जो जिले के लिए बड़ी सौगात है। इस स्वीकृति के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जनजातीय मंत्री श्री जुअल ओराम, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जनजातीय मंत्री श्री राम विचार नेताम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

विधायक सुश्री लता उसेंडी ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्वीकृति कोंडागांव जिले के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो बस्तर के युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में मदद करेगा। घोटुल-सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना से स्थानीय युवाओं को अपनी संस्कृति को जानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रचारित किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel