जिला में नकल रहित और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : विश्राम कुमार मीणा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं, ड्यूटी का गंभीरता से पालन करें अधिकारी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षाओं से संबंधित प्रबंधों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 फरवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है और यह परीक्षाएं एक अप्रैल तक चलेंगी, इन परीक्षाओं में 12वीं व 26 फरवरी से 20 मार्च तक दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी निर्धारित ड्यूटी का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें। जिला में बोर्ड परीक्षाएं नकल रहित, शांतिपूर्ण हो, इसके लिए सभी दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं पेयजल, बिजली, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करें। सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर समाधान करवाना सुनिश्चित करे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीसी के बाद अधिकारियों से कहा कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 54 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है और परीक्षाओं से सम्बन्धित विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसडीएम अनुभव मेहता ने विभिन्न स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Thu Feb 26 , 2026
परीक्षा केंद्रों में हों सुरक्षा के सभी इंतजाम, बाहरी व्यक्ति के परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर रोक। लाडवा, (प्रमोद कौशिक) 25 फरवरी : एसडीएम अनुभव मेहता ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं, परीक्षाओं को नकल विहीन आयोजित करवाने के उद्देश्य से बुधवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। […]

You May Like

advertisement