राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने की ओर से प्रदेश स्तरीय समरोह संपन्न

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

मान्यवर महोदय श्री रामवीर आई ए एस को किया स्टेट अवार्ड से सम्मानित : एस के सक्सैना।

पंजाब जालंधर : उत्कृष्ट सेवाओं एवं प्रशंसनीय गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय मीडिया समूह आज तक आमने सामने ने समाज में एक विशेष पहचान बनाई है। उक्त मीडिया समूह की डायरेक्टर मैडम मनदीप कौर एवं प्रमुख संपादक एस के सक्सैना की ओर से पिछले पाँच वर्षो की तरह इस बार भी राज्य स्तरीय संस्कृतिक समरोह जालंधर में अयोजत करवाया। केंद्र सरकार, प्रादेशिक सरकारों, राज्य सरकार, संत समाज, धार्मिक एवं समाजिक संगठनों, मीडिया समूहों के प्रतिनिधिमंडलों,उच्च गणमान्य,शास्त्रीय संगीतज्ञ, सूफी,लोक गायक एवं विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वालों ने समरोह में पहुँच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संगीत की धुनों एवं मधुर गायन से अति आनंदमय महौल बना रहा। सभी संगीतकारों ने अपने अपने अंदाज में ऐसा रंग बिखेरा की सभी एकाग्रचित हो कर सुन रहे थे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उपरांत विशेष “उपहार तोहफा” डायरेक्टरी एवं ग्रुप आफ मीडिया आर्गनाइजेशन के स्टीकर का विमोचन किया गया। एस के सक्सैना ने बताया कि जन कल्याणार्थ सुविधा हेतु मीडिया ग्रुप की ओर से उक्त डायरेक्टरी कठिन परिश्रम से तैयार हुई है।आज हमें अति हर्ष महसूस हो रहा कि डायरेक्टरी लोकार्पण हो रही है। समरोह के प्रबंध एवं निदेशक की ओर से मान्यवर महोदय श्री रामवीर,आई ए एस,सचिव सूचना एवं जनसंपर्क पंजाब सरकार को स्टेट अवार्ड का सम्मान चिंह भेंट करके सम्मानित किया।मैडम मनदीप कौर एवं एस के सक्सैना ने समरोह को यादगार बनाने हेतु सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रों की कलात्मक दक्षता एवं सृजनशीलता से कुलपति हुए प्रभावित

Thu Feb 26 , 2026
छात्रों की कलात्मक दक्षता एवं सृजनशीलता से कुलपति हुए प्रभावित, सुहेलदेव वि0वि0 परिसर के फाइन आर्ट के विद्यार्थियों ने आयोजित की कार्य प्रदर्शनी, आजमगढ़ । महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित शैक्षणिक भवन-1 के ललित कला संकाय के अंतर्गत एप्लाइड आर्ट्स, पेंटिंग एवं स्कल्प्चर विभाग के बीएफए प्रथम वर्ष […]

You May Like

advertisement