Uncategorized

होली उत्सव समर्थगुरु धाम में उमंग उत्साह के साथ मनाया जाएगा : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 26 फरवरी : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने जानकारी दी कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संपूर्ण भारत में 4 मार्च 2026 को होली महोत्सव मनाया जाएगा। सनातन धर्म त्यौहार के माध्यम से हमें प्रेम और उमंग उत्साह के साथ परिवार सहित रहना सिखाता है।
ट्वीटर के माध्यम से समर्थगुरू धाम मुरथल हरियाणा के संस्थापक आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने बताया कि आत्मा केन्द्र की तरह है, मन परिधि की तरह है। आत्मा सूर्य की तरह है, मन उसकी किरण की तरह है। आत्मा निराकार है, मन आकार है।
आत्मा से जुड़ना ज्ञान है। परमात्मा अर्थात् हुकमी से जुड़ना भक्ति है। हुकमी और हुकम दोनों से जुड़कर जीना संतत्व है।
‘हरा-भरा हिंदुस्तान चाहिए हमको भारत महान चाहिए क्रांति ला दें कुशलता में जो हमको ऐसे इन्सान चाहिए।’
सभी साधकों को उनके परिवारों के साथ 4 मार्च बुधवार को सुबह दस से 11बजे समर्थगुरु धाम , मुरथल हरियाणा में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी के साथ रंगीन और संगीतमय होली उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जिसके बाद उमंग वर्षा, उत्सव नाश्ता और दोपहर भोजन प्रसाद होगा। साधक अपनी बुकिंग समर्थगुरु धाम के रिसेप्शन मोबाइल नम्बर पर करवा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel