होली पर्व व रमजान शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील

होली पर्व व रमजान शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील
बदायूँ : 25 फरवरी। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। होली पर्व व रमजान के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, पुलिस अधिकारियों एवं सहित गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक पुलिस ग्राउंड के सभागार में आयोजित की। परम्परागत तरीके से त्यौहार मनाए जाएं। कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाए।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। जनपद में पूर्व की भांति इस वर्ष भी होली व रमजान त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक नगर को सोशल मीडिया पर निगरानी हेतु नामित किया गया।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से निगरानी कराई जाएगी।
अधिकारियो ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, नशे की हालत में वाहन चलाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 प्रभावी है। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। आवकारी विभाग अभियान चलाकर जनपद में अवैध शराब बनाने व उसकी बिक्री पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कदम उठाने के साथ-साथ किसी भी दशा में ओवर रेटिंग व ज़हरीली शराब की बिक्री न हो यह सुनिश्चित कराएं।
नगर निकाय व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जिन मार्गां पर होली होती है उन मार्गां का पहले ही निरीक्षण कर गढ्डे इत्यादि यदि कहीं हो तो उन्हें ठीक कराया जाए। जिला चिकित्सालय व अन्य चिकित्सालय में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रभावी रहें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्युत के झूलते व लटकते तार यदि कहीं हो तो उन्हें दुरुस्त किया जाए। अग्निशमन की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण,वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न

Sat Feb 28 , 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण,वृक्षारोपण एवं गंगा समिति की बैठक संपन्नबदायूँ : 27 फरवरी। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी ने जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा करते हुए समस्त विभागों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षाकाल में किए जाने वाले वृक्षारोपण हेतु शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य […]

You May Like

advertisement