युवा चन्द्रशेखर आजाद की बहादुरी, निष्ठा और प्रतिबद्धता से प्रेरणा लें ,बलिदान दिवस पर मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर शुक्रवार को हुआ। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि युवा चंद्र शेखर आजाद की बहादुरी, निष्ठा और देश प्रेम से प्रेरणा लें। मुख्य वक्ता इन्द्र देव त्रिवेदी ने उनकी देश के प्रति कड़ी प्रतिबद्धता और बहादुरी के बारे में विचार रखते हुए कहा कि वह आजादी के बड़े नायक थे। मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके चंद्र शेखर आजाद को सैकड़ों उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।डॉ. रीता शर्मा के ऐ मेरे वतन के लोगों से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।उपस्थित लोगों में प्रीति सक्सेना,निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन,प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,ए. एल.गुप्ता,प्रवीन भारद्वाज, विजय कपूर,अमर शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने विकास विभाग व सीएमआईएस पोर्टल के अंतर्गत निर्माण कार्यों से संबंधित सी.एम. डैशबोर्ड की करी समीक्षा

Sat Feb 28 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विकास विभाग से संबंधित सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा सी.एम. डैशबोर्ड पर दर्ज कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक मेंसीएमआईएस पोर्टल […]

You May Like

advertisement