पांच लाख की डिमांड पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद निकाल दिया घर से, मुकदमा दर्ज

पांच लाख की डिमांड पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद निकाल दिया घर से, मुकदमा दर्ज
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी पांच लाख की डिमांड पूरी नहीं करने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव फरीदा पुर रामचरन निवासी जावित्री की शादी 4 वर्ष पूर्व थाना शाही के गांव कनू नगला निवासी रिंकू के साथ हुई थी। लड़की के पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन सुसराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले 5 लाख रुपए पिता से लाने का लगातार दबाव बना रहे थे। पीड़िता के द्वारा मना करने पर पति रिंकू, पिता श्याम लाल, सास नन्ही, जेठ हीरा लाल,जेठानी सीमा, ननद रामकली, देवर सोनू, दीपक, दुर्वेश तरह से पीड़िता को परेशान करने लगे। आरोप है तीनों देवर पीड़िता पर बुरी नजर डालने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तब सभी ने एक राय होकर पीड़िता को एक सप्ताह पहले घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह से मायके पहुंची और उसने अपने पिता को पूरी कहानी सुनाई।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाएगा।




