Uncategorized

अबीर गुलाल से रंगीन हुई आकाश वाणी हवाओं में घुलाहोली का रंग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : आकाशवाणी बरेली की हवाएं होली के रंग से सराबोर हो उठी हैं। कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में होरी की थाप पर जानकारी, जागरूकता और मनोरंजन की ठंडाई कानों में मिसरी सी घोल रही है। कार्यक्रम अधिशासी गौरव सक्सेना, अपर श्रेणी लिपिक संदेश सक्सेना के साथ मिलकर आकाशवाणी से जुड़े कलाकारों ने अपने गीत संगीत से समां बांध दिया। होली की इस महफिल में प्रसिद्ध लोकगायक दीपक राणा, शकील अहमद और क्षमा सक्सेना ने अपने लोक धुनों पर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर देवेन्द्र रावत, अमृता सिंह, शिप्रा मिश्रा, पूनम, क्षमा सक्सेना, रोचना मिश्रा, नीतू त्रिपाठी, मोहम्मद परवेज, प्रदीप मिश्रा, बृजेश तिवारी, कृष्ण पाल मौर्य, राकेश कुमार शर्मा, कन्हैया, डॉ.रविंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल, हरद्वारी लाल वर्मा, शीशपाल,मोहम्मद परवेज, हरीश कुमार, सत्यपाल सिंह, अभिनव पाठक आदि ने उपस्थित होकर होली पर्व का आगाज़ किया और एक दूसरे के साथ साथ सभी श्रोताओं को भी होली की शुभकामनाएं दीं। आकाशवाणी बरेली के स्थानीय प्रशासनिक प्रमुख अजय अवस्थी ने समारोह में आने के लिए सबका आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel