खाद्य विभाग द्वारा महासमुंद, बागबाहरा एवं तुमगांव क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना जांच की कार्रवाई की गई

महासमुंद 1 मार्च 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में होली पर्व के मद्देनजर मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान का विस्तार किया गया है। अभियान के तहत 28 फरवरी को महासमुंद, बागबाहरा एवं तुमगांव क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर निरीक्षण एवं नमूना जांच की कार्रवाई की गई।

विभागीय टीम द्वारा तेंदूकोना स्थित विजय किराना स्टोर्स से बेसन एवं मैदा के विधिक नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं महासमुंद के भवानी मिष्ठान से कलाकंद, सेव, बूंदी लड्डू एवं पेड़ा के नमूने निगरानी के आधार पर जांच हेतु प्रेषित किए गए। इसी क्रम में तुमगांव स्थित शिवा होटल से मैदा, पनीर, बूंदी एवं कलाकंद के सर्विलांस नमूने लिए गए, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा, तुमगांव स्थित साईं होटल एवं ज्ञानी फैमिली ढाबा का भी सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। विभाग ने निर्देश दिए है कि त्योहारों के दौरान मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और आम जनता को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील

Sun Mar 1 , 2026
शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग-गुलाल डालने, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग तथा मुखौटा लगाकर हुटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने एवं सतत पेट्रोलिंग के निर्देश जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न कोरबा, 1 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर  अपर […]

You May Like

Breaking News

advertisement