एसवीएसयू में उड़ा अबीर गुलाल, रसिया संग खेली फूलों की होली

पलवल, (प्रमोद कौशिक) 2 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रसिया नृत्य और ब्रज के लोक गीतों के बीच फूलों और गुलाल की होली खेली गई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने फूलों की होली खेली और सभी हो रंगोत्सव की बधाई दी। पूरा विश्वविद्यालय होली की फ़िज़ा में रंगा हुआ नज़र आया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने होली के गीतों से समाँ बाँध दिया। रसिया पर शिक्षक अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी थिरकते नजर आए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि ब्रज की होली और लोक गीतों की पहचान पूरे विश्व में है। ब्रज की भाषा प्यार की भाषा है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का अनुकरण ब्रज में आज भी होता है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने संगीत विभाग के विद्यार्थियों रसिया नृत्य और गीतों के लिए शाबासी दी। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि ब्रज की होली के रंग हमें उत्साह और उमंग से सराबोर करते हैं। इस क्षेत्र में होली खेलना अपने आप में एक आनंद का उत्कर्ष है। प्रोफ़ेसर ज्योति राणा में कविताएँ सुना कर सबको प्रफुल्लित किया। संगीत विभाग के शिक्षक डॉ. राजकुमार तेवतिया ने अपने विद्यार्थियों के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां दे। कार्यक्रम के अंत में होली की विशेष मिठाई गुजिया भी खिलाई गई। इस अवसर पर डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेश कुमार, ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ और डीन प्रोफेसर डीवी पाठक, संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता, उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा और प्राचार्य सतेंद्र सौरोत सहित काफ़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थी उपस्थित थे। डॉ. भावना रूपराई ने आभार ज्ञापित किया और डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल में मंच संचालन किया।
एसवीएसयू में होली खेलते शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली पर्व के दृष्टिगत सीएमओ द्वारा सीएचसी बरदह का औचक निरीक्षण, ड्यूटी रोस्टर के शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश

Mon Mar 2 , 2026
होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० एन० आर० वर्मा द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरदह का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण का उद्देश्य चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आपातकालीन सुविधाओं एवं ड्यूटी व्यवस्थाओं की […]

You May Like

advertisement