Uncategorized

सब के प्रति सद्भाव, आपसी भाईचारे व प्यार का त्यौहार है होली : देस राज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

भारतीय योग संस्थान का प्रांतीय योग प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।
पूरे हरियाणा प्रांत से 450 से अधिक साधकों ने शिविर में की सहभागिताऔ।

कुरुक्षेत्र 3 मार्च : भारतीय योग संस्थान, रोहिणी,दिल्ली के तत्वावधान में संस्थान की हरियाणा प्रांत इकाई के योग साधना केंद्र प्रमुखों,योग शिक्षकों, सह-शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रांतीय योग प्रशिक्षण शिविर देर शाम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रातः कालीन योगाभ्यास सत्र में डॉ रणधीर सिंह व ओम प्रकाश बाजवा के भजनों के पश्चात देवी दयाल सैनी, सुभाष सुथार, रोशनी हुड्डा, नरेश शर्मा, हवा सिंह सेन, वीरेंद्र कुमार, सुमन तोमर, ईशवंती, जगबीर लोहचब, सीमा सांगवान, मुकेश गोयल, डॉ विनोद गुप्ता, माननीय ललित गुप्ता एवं माननीय देस राज जी इत्यादि ने निषेध, सही विधि, प्रभाव एवं लाभ बताकर शिविर प्रतिभागियों को सूक्ष्म क्रियाओं, योगासनों, प्राणायाम एवं अन्य योगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया। मंच संचालन विनोद कुमार नरवाना ने किया।
द्वितीय सत्र में अमित महाजन व संतोष पराशर के भजनों के पश्चात संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान माननीय देस राज जी, अखिल भारतीय महामंत्री माननीय ललित गुप्ता जी, प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश, संरक्षक राजकिशन सैनी, मंत्री रामपाल गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अरोड़ा इत्यादि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। टीम पानीपत ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। देस राज जी ने योग का उद्भव एवं विकास तथा रामपाल गोयल ने आसनों के लाभ विषय पर प्रकाश डाला। ललित गुप्ता जी ने प्राणायाम साधना एवं रहस्य विषय पर व्याख्यान दिया। देस राज जी ने साधकों की योग संबंधी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। मंच संचालन रतन सैनी ने किया।
प्रांतीय संगठन मंत्री एवं प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि तृतीय सत्र के प्रारंभ में नीतू पिलानी बरवाला व साथियों ने भजन प्रस्तुत किया। देस राज जी ने चित्त के बाधक एवं साधक तत्व तथा निष्काम कर्म और संगठन पक्ष पर विचार रखे। प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं शिविर प्रतिभागियों सहित उन सभी का धन्यवाद किया जिन्होंने इस शिविर के आयोजन में किसी भी प्रकार का योगदान दिया है।
इसी अवसर पर संस्थान के संस्थापक ब्रह्मलीन श्रद्धेय प्रकाश लाल जी को श्रद्धांजलि भी दी गई।
होली के शुभ अवसर पर साधकों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय प्रधान देस राज जी ने कहा कि होली सब के प्रति सद्भाव, आपसी भाईचारे व प्यार के प्रतीक का त्यौहार है। इसमें कहीं भी दुर्भावना, ईर्ष्या, द्वेष अथवा जबरदस्ती का स्थान नहीं है। हमें यह त्यौहार बड़े प्यार एवं उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने शिविर प्रतिभागियों संग पूरे उल्लास और मस्ती के साथ फूलों की होली खेली। मुकेश गोयल व टीम द्वारा करवाए गए शांति पाठ के साथ शिविर भलीभांति संपन्न हो गया। तृतीय सत्र का मंच संचालन सुरेश जांगड़ा ने किया।
प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर भारतीय योग संस्थान के ध्येय वाक्यों जीओ और जीवन दो, सर्वे भवंतु सुखिनः और वसुधैव कुटुंबकम् को सार्थक करते हुए आम जन को नि:शुल्क योग साधना का अभ्यास करवाएंगे।
भारतीय योग संस्थान के योग प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास करते हुए प्रतिभागीगण।
केंद्रीय व प्रांतीय अधिकारियों के साथ फोटो सेशन में कुछ शिविर प्रतिभागी।
शिविर प्रतिभागियों संग फूलों की होली खेलते भारतीय योग संस्थान के केंद्रीय एवं प्रांतीय अधिकारीगण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel