Uncategorized

श्री धर्मपाल बंसल संस्थापक भक्ति भजन ग्रुप एवं सदस्यों की ओर से हार्मनी कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 6,7 एवं 8 मार्च 2026 को किया जा रहा भव्य गौ कथा का आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 05 मार्च 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

श्री धर्मपाल बंसल संस्थापक भक्ति भजन ग्रुप एवं ग्रुप के सदस्यों द्वारा दिनांक 6, 7 एवं 8 मार्च 2026 को कच्चा जीरा रोड पर हार्मनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में गौ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए श्री धर्मपाल बंसल संस्थापक एवं कमल कालिया प्रधान ने बताया कि कथा का समय सायं 5:30 बजे से 7:30 तक रखा गया है। कथा के उपरांत सभी गौ प्रेमियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। व्यास गद्दी पर माननीय श्री चंद्रकांत जी गौ कथा वाचक गौ माता के बारे में जानकारी देंगे। गो महिमा एवं सनातन धर्म के लिए दिव्या विचारों की अमृत वर्षा करेंगे। इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण, धर्म एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। संजोजकों की ओर से सभी गौ प्रेमियों को विनम्र निवेदन है कि अपनी प्रतिष्ठित संस्था के सभी पदाधिकारी से अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य अयोजन में पधार कर कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करें एवं धर्म कार्य में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी बताया कि यहां गौ माता सुरक्षित है वहां धर्म स्थिर रहता है और यहां उनका अपमान होता है वहां पतन निश्चित है। इसी लिए कहा गया है कि गौ सेवा भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने का सबसे सरल मार्ग है। और आग्रह किया गया है कि गौ कथा श्रवण करके गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel