राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने होली मिलाप समारोह का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया अपनी टीम राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, संरक्षक जे.आर गुप्ता, सदस्य दामोदर सिंह, रामकिशोर के साथ ने बरेली स्थित गुलाबराय इंटर कॉलेज में लगे होली मिलाप मेले में पहुंची और जन सेवक जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवको व संस्थाओं व शहर के जिम्मेदार व्यापारियो के साथ सद्भावनाओं से होली मिली और एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी जिसमें झारखंड के मा.राज्यपाल संतोष गंगवार शहर विधायक संजीव अग्रवाल, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर उमेश गौतम एवं ब्राह्मण सभा, कायस्थ सभा, राष्ट्रीय जागरण युवा, वे विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, अग्रवाल समिति, बजरंग दल, कश्यप सभा, मौर्य सभा, वाल्मीकि समिति, अखंड भारत सेवा समिति, अखंड भारत व्यापार मंडल, सर्राफा व्यापार मंडल, सिंधी समाज सेवा समिति, पंजाबी सभा, पर्वतीय सभा के तमाम पदाधिकारी से होली मिली और उनको होली की बधाई और शुभकामनाएं दी ।



