Uncategorized

खेल द्वारा खिलाड़ियों में अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व की भावना विकसित होती है : प्रो. वीरेन्द्र पाल

कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने किया बॉक्सिंग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन।

थानेसर कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 6 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग-2026 प्रतियोगिता में गुरुवार देर शाम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रो. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बॉक्सिंग जैसे खेल में मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि वे हार-जीत की चिंता किए बिना पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबला करें।
खेल निदेशक डॉ. दिनेश राणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर खेल निदेशक प्रो. डी.एस. राणा, कोच राजेश, खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, पूर्व खेल परिषद के अध्यक्ष, बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, खेल परिषद के सदस्य डॉ. मोहिंदर आलमपुर, वालीबॉल कोच राजेश, कोच संदीप करोड़ा सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।
बाक्सिंग प्रतियोगिता परिणामः
बाक्सिंग प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 47-50 किलोग्राम वर्ग में हैदराबाद विश्वविद्यालय के अभि धनकर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के आदित्य पांडे, नॉर्थकैप विश्वविद्यालय गुरुग्राम के जतिन, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सागर, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के श्रीकांत चौधरी, महाराजा सूरजमल विश्वविद्यालय के शिवम देव, लखनऊ विश्वविद्यालय के दिनेश कुमार तथा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के तेजस गोंडसे ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
55-60 किलोग्राम वर्ग में वीर नरमद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के युवराज सिंह राठौड़, गोंडवाना विश्वविद्यालय के शोएब गडेकर, मणिपुर विश्वविद्यालय के चिराग तथा अन्य खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले चरण में स्थान बनाया। 75-80 किलोग्राम वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के अक्षय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पुष्पेंद्र सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के हैरी सेजवाल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सौरव बिष्ट तथा राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सौरव यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। 80-85 किलोग्राम वर्ग में लविथ्रा साई (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी), पर्व (श्री शिवाजी विश्वविद्यालय), दमनप्रीत सिंह (लखनऊ विश्वविद्यालय), नकुल (पूर्वांचल विश्वविद्यालय), जैसवाल प्रिंस, विश्वजीत संधू तथा अन्य खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। 85-90 किलोग्राम वर्ग में केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के अमन, गोरखपुर विश्वविद्यालय के बॉबिन चौहान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दुश्यंत सिंह, महाराजा सूरजमल विश्वविद्यालय के अमर, हैदराबाद विश्वविद्यालय के आर्मन, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दुर्गेश यादव, दिल्ली विश्वविद्यालय के आर. परवीन कुमार, गोंडवाना विश्वविद्यालय के धनंजय गुप्ता, बेंगलुरु नॉर्थ टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के मोहम्मद रियास खान तथा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के सागर ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं +90 किलोग्राम वर्ग में एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के मनीष, केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्रशांत खटाना, श्री सत्य साई विश्वविद्यालय के रिदम, दिल्ली विश्वविद्यालय के सार्थक आचार्य, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अश्विन प्रकाश तथा एसपीयूएचपी के आर्यन सिंह राघव ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel