अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरिमामय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडिशनल डायरेक्टर डॉक्टर तेजपाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन श्री शाहिद हुसैन मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक एवं डॉक्टर गंगाशरण मंडलीय अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर आदि के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया गया ।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. मधु गुप्ता के साथ-साथ स्टाफ नर्स सरिता, ए एन एम रामलली, रजनी, मनु, सरस्वती तथा आशा कार्यकर्ता नीरज, छाया और सुबीता को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “Ring of Hope” बनाकर महिलाओं की एकता, सहयोग और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही एक “Pledge Tree” भी बनाया गया, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी ने पत्तियों पर महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण से जुड़ा अपना संकल्प लिखकर उसे वृक्ष पर लगाया। यह प्रतीकात्मक गतिविधि महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर स्वर्गीय श्री आर. के. गुप्ता की स्मृति में इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस के सहयोग से सभी सम्मानित सदस्यों को स्मृति चिन्ह के रूप में पर्सनलाइज़्ड कप प्रदान किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भी भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधाएं प्रदान की गईं।
इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में AD Sir, CMO Sir तथा अन्य अधिकारियों ने डॉ. मधु गुप्ता और UPHC C.B. Ganj की पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।
यह कार्यक्रम महिला सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित रहा तथा सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। तथा इस अवसर पर हिरदेश कुमार मनमोहन सिंह सरिता कुमारी एवं रामलाली रजनी एवं मनु ए एन एम एवं समस्त आशाओं तथा कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा ।




