अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. बेसिक शिक्षा

विभाग रायबरेली के सभागार में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 18 विकास क्षेत्रो एवं नगर क्षेत्र की 23 महिला शिक्षिकाओं को विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया. खंड शिक्षा अधिकारी राही द्वारा बेसिक अधिकारी अधिकारी का सम्मान किया गया. जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया. अनुप्रिया सिंह,दीपिका सिंह,प्रीति वर्मा,मृदुल रानी एवं अरुणा सिंह ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया. इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा है कि शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका महिला सशक्तिकरण मे विशेष योगदान है. और इसका लाभ बेसिक शिक्षा विभाग को भी मिल रहा है. उन्होंने सभी को भविष्य में भी
बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया. सम्मानित होने वालों में मानसी सिंह गौतम अनुप्रिया सिंह प्रीति विश्वकर्मा रश्मि श्रीवास्तव दीपिका सिंह डॉक्टर शारदा सिंह अर्चना मौर्य ज्योति भारती वंदना पांडे कविता शाक्य वंदना मिश्रा गीता त्रिपाठी नीतू सिंह कुशवाहा मृदुल रानी, एम निम्मी अरुणा सिंह रिया ठाकुर रेखा सिंह,किरण सिंह ममता सिंह और प्रीति वर्मा रही. इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनय तिवारी, अनूप कुमार रमन सिंह अंकुर आदि उपस्थित रहे. खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल के द्वारा आभार ज्ञाप किया गया.कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अभिषेक द्विवेदी ने किया.।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ भव्य होली मिलन समारोह

Mon Mar 9 , 2026
आजमगढ़ भव्य होली मिलन समारोह विकास भवन में उत्तर प्रदेश चतुर श्रेणी कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष जी०के० शर्मा जी के अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर शुभकामनाएं देते हुए एक दूसरे को बधाई देते हुए जिससे कि […]

You May Like

advertisement