मुरथल महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

थानेसर, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी)10 मार्च : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया के सान्निध्य में लगभग 300 साधकों ने अपने परिवार सहित मुरथल महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। जो कि 9 मार्च से 14 मार्च 2026 तक चलेगा।
विशेष समर्थगुरु के हाथों से माला दीक्षा लेने का महासौभाग्य सभी साधकों को प्राप्त हो रहा है।
निम्नलिखित विशेष डेस्टिनेशन प्रोग्राम हो रहे है : 9 से 11 मार्च 2026 को सिद्धार्थ ध्यान योग, निरति योग, मिस्टिक रोज कार्यक्रम होंगे।
12 से 14 मार्च 2026 को अमृत योग, सक्सेसफुल लिविंग, कुंडलिनी सिद्धि और अजपा सिद्ध योग कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है।
विशेष 13 मार्च 2026 को बड़े स्तर का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
यह मुरथल महोत्सव सभी शिष्यों और समर्थगुरु के लिए विशेष महत्वपूर्ण है।
आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया ने ट्विटर के माध्यम से ने बताया कि जब तक प्रकृति के प्रेम में तुम नहीं पड़ते तब तक परमात्मा के प्रेम में नहीं पड़ सकते। परमात्मा को पाने की शर्त है कि हम प्रकृति को प्रेम करें।
समर्थगुरू धारा के केंद्रीय संयोजक आचार्य दर्शन, हरियाणा के कोऑर्डिनेटर आचार्य सुभाष, डेस्टिनेशन प्रोग्राम के संयोजक आचार्य गगन, जम्मू कश्मीर के संयोजक आचार्य शिवम्, वरिष्ठ आचार्य वृंदावन, आचार्य चेतन,आचार्य कुलदीप, आचार्य अमरेश झा, आचार्य दलशेर, स्वामी सुशील, सचिव मां मीराबाई सहित सभी साधकों ने उमंग उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर सहयोग किया।
समर्थगुरु धाम, मुरथल, हरियाणा आश्रम में बहुत सुंदर धार्मिक और भक्तिमय आध्यात्मिक वातावरण है जिसका नेतृत्व स्वयं समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया और समर्थगुरु धारा टीम करती हैं।



