दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद लगभग 150 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 02 अभियोग पंजीकृत

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद लगभग 150 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 02 अभियोग पंजीकृत
रायबरेली:- 13 मार्च 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानी गंज एवं नन्दा खेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई।
दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।




