गांव से बाजार गई लापता हुई युवती को थाना पुलिस ने किया बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, इलाके के एक गांव से बाजार गई किशोरी अचानक गायब हो गई।काफी तलाशी के बाद जब नही मिली तब मां ने दो दिन बाद गांव के दो युवकों पर नशा सुंघाने के बाद मुंह में कपड़ा ढूंसकर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने शुक्रवार को बरामद करने के बाद मेडिकल के लिए भेजा है।
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक इलाके के एक गांव की किशोरी परिवार के दो नाबालिक बच्चों के साथ स्थानीय कस्बा के बाजार गई थी।लेकिन बाजार से गुम हो गईं।दोनो बच्चे रोते हुए घर लौट आए।दोनो ने परिजनों को बताया बाजार से लौटते समय दो युवक आए एक ने नशा सुंघाया दूसरे ने मुंह में कपड़ा ढूंस दिया।दोनों किशोरी को ले गये।जिसके चलते किशोरी की मां तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही देवेंद्र और सोनू शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह नें बताया लड़की किशोरी नहीं युवती है।वह खुद ही गांव के लड़के साथ गई थी।उसको मेडिकल को भेजा है।कोर्ट में उसने उसी युवक के पक्ष में बयान किये है।जिसके साथ वह गई थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज

Sat Mar 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे की सबसे बड़ी जामा मस्जिद एवं अन्य मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज। जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन की सतर्कता और आपसी सहयोग से कस्बा और ग्रामीण अंचल में माह ए रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा […]

You May Like

Breaking News

advertisement