Uncategorized

प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण करना संबंधित अधिकारी करें सुनिश्चित- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की किया समीक्षा

ई-आफिस लॉगिन अनिवार्य करने के साथ ही ई-आफिस के संचालन पर जोर- जिलाधिकारी

आजमगढ़ 19 मार्च 2026/
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों/ कर्मचारियों ने अभी तक अपना ई-ऑफिस लॉगिन सक्रिय नहीं किया है, वे अविलम्ब अनिवार्य रूप से अपना-अपना लॉगिन कर लें। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में लॉगिन न करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन अधिकारियों/कर्मचारियों के ई-ऑफिस लॉगिन में फाइलों का मूवमेंट शून्य है, वे प्रत्येक दिन कम से कम एक फाइल को अवश्य मूव करें। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि वित्तीय के अलावा समस्त फाइल अनिवार्य रूप से ई-आफिस के माध्यम से ही प्रेषित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जन सुनवाई करें, इसकी जांच करायी जायेगी, कार्यालय से अनुपस्थित पाये जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी की जायेगी।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सबसे अधिक शिकायत/असंतुष्ट फीडबैक वाले ग्रामों में संबंधित अधिकारी मौके पर जायें एवं शिकायतकर्ता से बात कर संतुष्ट करते हुए प्रकरण का निस्तारण करें। उन्होने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देश दिया कि अधिक शिकायत वाले ग्रामों में भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित प्रकरण में उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया जाए कि स्वंय अथवा तहसीलदार को मौके पर भेजकर अवैध कब्जा हटवाते हुए प्रकरण का निस्तारण करें एवं कब्जा करने वाले के ऊपर कार्यवाही भी करें।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को निर्धारित अवधि में गुणवत्तायुक्त निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर प्रकरण का निस्तारण करें, जिससे कि वह दोबारा असंतुष्ट फीडबैक न दे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जमीन से संबंधित एवं अन्य बार-बार आने वाली शिकायतों क़ो गंभीरता से लेकर उसका गुणवत्तायुक्त निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि आरईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों में से किसी प्रकार के संदर्भ में स्पेशल क्लोज करना है, इसके सम्बन्ध में संबंधित पटल सहायकों को अवगत करा दिया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel