वीरांगना अवंतीबाई लोधी के शौर्य दिवस पर लोधी महासभा ने कराया कार्यक्रम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,कस्बे के एक बैंकट हॉल में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के शौर्य दिवस पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष भक्ति सिंह अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा बरेली के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर सीताराम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि समाज हर क्षेत्र में मजबूत बन सके। कार्यक्रम में भक्ति सिंह (मंडल अध्यक्ष) अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा बरेली ने भी वीरांगना अवंतीबाई के जीवन संघर्ष और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। और इस दौरान उन्होंने समाज की भागीदारी सांसद, लोकसभा, ग्राम सभा और जिला पंचायत स्तर पर बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉ प्रेम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्र फौजी, पूर्व प्रधान गंगा सहाय राजपूत, सत्यदेव वर्मा आदि ने भी अपनी-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन गंगा चाहे राजपूत ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सीताराम, प्रदेश महासचिव करन सिंह लोधी, सुखदेव सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष भक्ति सिंह, राजेश वर्मा, नेमचंद राना, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, केपी राना, सुंदर राजपूत, दीनानाथ राजपूत, पूर्व प्रधान उदय पाल, श्याम सुंदर, कुंवर पाल, विजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र फौजी, करण सिंह लोधी, मोती राम लोधी, नेतराम वर्मा, वीरपाल लोधी, अरविंद लोधी, राजेश राजपूत, तेजपाल सिंह फौजी, गंगा सहाय राजपूत, सत्यदेव वर्मा, डॉ प्रेम सिंह राजपूत, एनएल राजपूत, चन्द्रभान लोधी, वीरेंद्र लोधी सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘हमें तुमसे प्यार कितना…’ गाने ने श्रोताओं को प्रेम रस से भिगोया

Mon Mar 23 , 2026
‘हमें तुमसे प्यार कितना…’ गाने ने श्रोताओं को प्रेम रस से भिगोया रिद्धिमा में आयोजित संपूर्ण भैरवी में गायन के विद्यार्थियों और गुरुओं ने बिखेरे सुर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेलीः एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (22 मार्च 2026) शाम आयोजित संपूर्ण भैरवी कार्यक्रम में गायन के विद्यार्थियों और गुरुओं […]

You May Like

advertisement