Uncategorized

केयू में शहीदी दिवस के अवसर पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 23 मार्च : शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी व अन्य अधिकारियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रो. ए.आर. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की स्वतंत्रता शहीदों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, जिसकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
इस मौके पर प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, खेल निदेशक प्रो. डी. एस.राणा, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, प्रो. कुसुमलता, उप- निदेशक डॉॅ. सलोनी दीवान, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. हरविन्द्र राणा, राजपाल सहित शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel