अप्रैल से जून 2026 (तीन माह) का एकमुश्त चावल वितरण अप्रैल माह में किया जाएगा

अन्य राशन सामग्री प्रति माह अलग-अलग वितरित किया जाएगा

महासमुंद, 28 मार्च 2026/ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अंतर्गत पात्र राशनकार्डधारियों को अप्रैल से जून 2026 तक के खाद्यान्न वितरण हेतु संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।  
जारी निर्देशानुसार अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को तीन माह का चावल एकमुश्त अप्रैल माह में वितरित किया जाएगा तथा सामान्य राशनकार्डधारियों को अप्रैल माह का आबंटन दिया जाएगा। इसके लिए नागरिक आपूर्ति निगम को 31 मार्च 2026 तक समस्त उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त मात्रा में चावल भंडारण करने के निर्देश दिए गए हैं तथा 30 अप्रैल 2026 तक वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके साथ ही अन्य राशन सामग्री जैसे शक्कर, नमक एवं चना का भंडारण और वितरण स्टॉक उपलब्धता के अनुसार अप्रैल से जून के दौरान प्रति माह अलग-अलग किया जाएगा। सभी उचित मूल्य दुकानों में तीन माह के चावल वितरण की जानकारी प्रदर्शित करने तथा स्थानीय मीडिया और मुनादी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
हितग्राहियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-पॉस मशीन के माध्यम से प्रत्येक माह बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा तथा वितरण की रसीद भी प्रदान की जाएगी। अप्रैल माह में चावल उत्सव का आयोजन कर निगरानी समिति की उपस्थिति में वितरण कराया जाएगा।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे खाद्य, राजस्व एवं सहकारिता विभाग के साथ समन्वय कर वितरण प्रक्रिया की नियमित निगरानी करें। साथ ही भंडारित खाद्यान्न की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी प्रकार का दुरुपयोग या व्यपवर्तन न हो। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं पीडीएस नियंत्रण आदेश के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर के उदय की थमती धड़कनों को मिला नया जीवन

Sat Mar 28 , 2026
  जगदलपुर, 28 मार्च 2026/ नियति की मार देखिए, जिस उम्र में बस्तर के बोड़नपाल निवासी 14 वर्षीय उदय बघेल के पैरों में चपलता और आंखों में भविष्य के सुनहरे ख्वाब होने चाहिए थे, उसी उम्र में उसके मासूम दिल ने साथ छोड़ना शुरू कर दिया था। लामकेर के बालक […]

You May Like

advertisement