भगवान शिव सभी जगह विराजमान : यज्ञाचार्य सोम दत्त भारद्वाज

श्री अवधूत आश्रम कुरुक्षेत्र में चल रहे रुद्रचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने डाली आहुतियां।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 31 मार्च : श्री अवधूत आश्रम पिहोवा मार्ग कुरुक्षेत्र में परम पूज्य परमहंस ज्ञानेश्वर जी महाराज की अनुकंपा से बड़े गुरु जी अवधूत जी महाराज के बोध दिवस एवं आश्रम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 29 मार्च से रुद्रचंडी महायज्ञ चल रहा है।
आज महायज्ञ की पूजा परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा की गई उन्होंने यज्ञ एवं रुद्रचंडी महायज्ञ के बारे में बताया कि भगवान शिव सभी जगह विराजमान है। आकाश में भगवान शिव तारक नामक लिंग से जाने जाते है और पाताल में हाटकेशर में और मृत्युलोक में महाकाल के रूप में जाने जाते है।
उन्होंने बताया कि भगवान शिव अति शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता है वो प्रसन्न होकर अपने भक्तों को भक्ति और मुक्ति प्रदान करते है।
भक्ति और मुक्ति दिलाता है रुद्रचंडी महायज्ञ।
आश्रम की स्वामी डॉ. गार्गी जी महाराज ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः पूजन प्रारंभ होता है।
यज्ञ में संत महामंडल की संरक्षक एवं अनेक राज्यों में स्थापित मठ मन्दिर आश्रमों की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं देश -विदेश से कई संत महात्मा भी भाग लेने आ रहे है।
यज्ञ प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, आरती सायं 7 बजे।
यज्ञ उत्तर भारत के प्रख्यात यज्ञाचार्य पण्डित सोम दत्त भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, सचिव महंत सुनील दास, महंत स्नेह दास, डॉ. सत्यम कौशिश आयुर्वेदाचार्य, डॉ. रितन कौशिश आयुर्वेदाचार्य, पण्डित रमेश शर्मा, ईश्वर गोड्डा पाटिल कर्नाटक, डॉ. रितजा पुणे, शिवम संबल, प्रोफसर डॉ. सपना, स्वामी मंगल मूर्ति, स्वामी महातपा, चेतन मुनि,उमेश गर्ग, अमित कौशिश इत्यादि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिशन शक्ति फेज– 5 द्वितीय चरण अभियान के अन्तर्गत महिला थाना पुलिस टीम थाना सलोन क्षेत्र अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में

Wed Apr 1 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार केनिर्देशन में मिशन शक्ति फेज– 5 द्वितीय चरण अभियान के अन्तर्गत महिला थाना पुलिस टीम थाना सलोन क्षेत्र अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूची में बालक/बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों […]

You May Like

Breaking News

advertisement