
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : हज के मुक़द्दस सफ़र की मुकम्मल तैयारी और अरकान-ए-हज की सही जानकारी के लिए बरेली हज सेवा समिति द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि सफ़र-ए-हज को आसान बनाने और बारीकियों को समझने के लिए आज़मीन-ए-हज की सहूलियत के लिये महफ़िल शादी हाल, कटरा मानराय, बज़रिया पूरनमल, निकट कोहाड़ापीर पुलिस चौकी, बरेली में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ज़िलेभर के हजयात्रियों ने शिरकत की।
मंडलाध्यक्ष अहमद उल्लाह वारसी ने कहा कि दिल्ली से हजयात्रियों की पहली हज फ्लाइट 18 अप्रैल से शुरू होगी।
वही लखनऊ से हज फ्लाइट 22 अप्रैल से हज के लिए रवाना होंगे।
सामान में 7 किलो तक हैंड पिट्ठू बैग में 20 20 किलो के लगिज बैग में सामान होना चाहिए।
हज सुविधा के लिए नुसूक एप और हज सुविधा एप में बने रहे। हज हाउस में रिपोटिंग के समय पासपोर्ट,बुकिंग स्लिप,पे स्लिप,हैल्थ कार्ड,इंट्री पास,फोटो ले जाना है। हज हाउस से हज की रवानगी के समय पासपोर्ट ,वीज़ा ,बोर्डिंग पास (टिकट),हेल्थ कार्ड,,ID कार्ड ,स्मार्ट वॉच, हज किट आदि हजयात्रियों को मिलेगी। एयरपोर्ट पर हेल्थ कार्ड दिखाना और इमिग्रेशन कराना है।
हज ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी ने आज़मीन ए हज को 5 दिनों के हज के अरकान और दुआओ को सिखाया, उमराह और हज करने का आसान तरीके से समझाये,एहराम बांधना सीखाया।
प्रवक्ता हाजी सय्यद असद अली ने सफर ए हज के दौरान काम आने वाली बारीकियों को बताया।
वरिष्ठ समाजसेवी सैफ वली ख़ाँ ने हज यात्रियों सफर की मुबारकबाद देते हुए देश में अमन चैन,भाईचारे,तरक़्क़ी, कामयाबी,सलामती,खुशहाली के लिये दुआ की दरख्वास्त हजयात्रियों से की।
डॉ क़ासिमुद्दीन ने कहा कि मैं इस साल हजयात्रियों के साथ जा रहा हूँ और सभी हज यात्रियों की सेवा मक्का मदीना शरीफ में भी की जाएगी।
जिन आज़मीन ने हज की कुर्बानी के ऑप्शन में नो किया है और पैसे जमा नही किये है तो वह अपने कुर्बानी के अरकान को अपने आप करें कुर्बानी के नाम पर किसी को भी पैसा न दे। ऐसे धोखेबाजो से बचे रहे।
इस मौके पर बरेली हज सेवा समिति के पम्मी ख़ाँ वारसी, हज ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी,अहमद उल्लाह वारसी,डॉ क़ासिमुद्दीन,हाजी सय्यद असद अली,सैफ वली ख़ाँ,हाजी उवैस खान,ज़िया उर रहमान,हाजी अज़ीम हसन,फ़ाज़िल खान,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,नजमुल एसआई खान आदि सहित बड़ी संख्या में आज़मीन ए हज शामिल रहे।


