स्व. मोहसिना किदवई जी की स्मृति में ज़िला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ द्वारा शोक सभा आयोजित

स्व. मोहसिना किदवई जी की स्मृति में ज़िला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ द्वारा शोक सभा आयोजित

आज़मगढ़, 13 अप्रैल 2026।

ज़िला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष स्व. श्रीमती मोहसिना किदवई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज प्रातः 11:30 बजे ज़िला कांग्रेस कार्यालय, आज़मगढ़ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया।

ज़िलाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि “स्व. मोहसिना किदवई जी का निधन कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सदैव गरीबों, दलितों और कमजोर वर्गों की आवाज़ बुलंद की। उनका संघर्ष, समर्पण और सादगी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।”

शोक सभा में रियाजुल हसन, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, नजम शमीम, मुन्नू यादव, बेलाल बेग, मो. आमिर, गोपाल कृष्ण राय, शीला भारती, जगदंबिका चतुर्वेदी , राम अवध प्रेमी, ओम प्रकाश सरोज, विवेक राय, केदार मौर्य, प्रदीप यादव, गुलाब राय, मंत्तराज यादव, प्रेमा चौहान , बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ज़िला कांग्रेस कमेटी , आज़मगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भा.ज.पा.की सरकार में दलितों,पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जा का नागरिक मानकर उनके ऊपर दमन, अत्याचार वेइंतहां बढ़ता जा रहा - हवलदार यादव

Mon Apr 13 , 2026
‌ ,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भा.ज.पा.की सरकार में दलितों,पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जा का नागरिक मानकर उनके ऊपर दमन, अत्याचार वेइंतहां बढ़ता जा रहा है।दिनांक 12.4.2026 को थाना मेंहनगर के अंतर्गत ग्राम-गोपालपुर स्थित गौतम नगर चट्टी पर बाबा […]

You May Like

Breaking News

advertisement