किसान न्याय यात्रा पर हाउस अरेस्ट की करी निंदा डॉ. हरिश गंगवार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बारादरी थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह ने कानून-व्यवस्था के बहाने डॉ. हरिश गंगवार के नेतृत्व वाली किसान न्याय यात्रा को रोक दिया और संयोजक को हाउस अरेस्ट कर लिया।
डाॅ. हरीश गंगवार ने बताया कि किसान न्याय पद यात्रा आर्य एजी द्वारा कथित 4 करोड़ रुपये की किसान लूट के खिलाफ पूरी तरह अहिंसक और गांधीवादी सत्याग्रह थी लेकिन प्रशासन ने हमारी यात्रा को रोक दिया लेकिन हम हार मानने वाले नहीं है शीघ्र ही हम दोबारा से अपनी यात्रा शुरू करेंगे ।
विपिन पटेल, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कहा कि
“हमारा आंदोलन संवैधानिक और अहिंसक है। शांतिपूर्ण न्याय की मांग पर हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र पर हमला है।
उलफत सिंह कठेरिया ने कहा कि आज “26 सत्याग्रही किसान दिल्ली तक पैदल न्याय मांगने जा रहे थे। पुलिस का यह पक्षपातपूर्ण कदम गैर-कानूनी है। हाउस अरेस्ट वापस लो, अन्यथा आंदोलन तेज होगा।”
“अहिंसा का रास्ता चुनने वालों को घर में कैद करना शर्मनाक है। हमारी पीड़ा दब नहीं सकती। संवाद करो, दमन नहीं।”
डॉ. हरिश गंगवार ने किसानों की एकजुटता का स्वागत किया।कहा कि • हाउस अरेस्ट तुरंत हटाया जाए• यात्रा को अहिंसक रूप से आगे बढ़ने दी जाए• आर्य एजी घोटाले की निष्पक्ष जांच कर किसानों को न्याय मिले
जय जवान, जय किसान!
किसान न्याय यात्रा – अहिंसा के रास्ते
उपस्थित किसान मे विपिन पटेल ,आकाश पटेल ,अरविंद पटेल, इन्द्र जीत यादव, सतीश सैनी ,हामिद क़ुरैशी ,छात्र पाल सिंह ,पप्पू वक्स ,साहिव सिंह, जगदीश सरन ,सुरेश दिवाकर, डॉ सरताज ,प्रो यश पाल सिंह , जाहिद अली आदि उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय इतिहास संकलन समिति ने मनाया इतिहास दिवस

Wed Apr 15 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : भारतीय इतिहास संकलन समिति ने इतिहास दिवस आयोजन करके जनपद संभल के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के नाम एवं उनके कामों का संग्रह करने का निर्णय लिया है। तय किया गया कि संभल जनपद की तीनों तहसीलों के अध्यक्ष व महामंत्री […]

You May Like

advertisement