यूपी पी एससी 2024 की परीक्षा में 52 वीं रैंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान

यूपी पी एससी 2024 की परीक्षा में 52 वीं रैंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान 13 अप्रैल 2026 बदायूं कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं स्थानीय शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में सर्वप्रथम विद्या भारती की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप मां शारदे के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के व्यवस्थापक श्री वीरेंद्र पाल झा एवं जिला प्रचारक श्री भरत लाल जी ने संयुक्त रूप से सुमित पासवान यूपी पी एससी 2024 की परीक्षा में 52 वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले पूर्व छात्र को फूलमाला एवं पट का पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय के व्यवस्थापक श्री वीरेंद्र पाल झा ने अपने उद्बोधन में कहा ,कि देश और समाज की सेवा में संस्कृति और संस्कार के पक्ष का सदैव ध्यान रखने की आपसे अपेक्षा की जाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वेद रतन शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रवर श्री कृष्ण हरि शर्मा ने किया ।सुमित पासवान ने अपनी सफलता की लंबी यात्रा के खट्टी मीठे अनुभव भैया बहनों में साझा किये।और अपने मित्रों गुरुजनों एवं माता-पिता का समय-समय पर उत्साह वर्धन इस लंबी यात्रा को पूर्ण करने में सहायक रहा। ऐसी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी साथ ही उन्होंने बताया ,कि हमें सदैव सकारात्मक सोच के साथ-साथ अच्छे मित्रों का साथ करना आवश्यक है। नगर प्रचारक श्री तुलसीदास जी ने अपने उद्बोधन में छात्रों से सुमित पासवान की सफलता से प्रेरणा लेने की सीख दी ।इस अवसर पर सुमित चौहान, मोहित शर्मा, राहुल पटेल आदि पुरातन छात्रों के साथ-साथ समस्त आचार्य आचार्या एवं सेवक भैया बहिनें उपस्थित रहे। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाठक ने दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भव्य रूप से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कांग्रेसजनों ने किया नमन

Wed Apr 15 , 2026
भव्य रूप से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कांग्रेसजनों ने किया नमन आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़ द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा एवं […]

You May Like

advertisement