भव्य रूप से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कांग्रेसजनों ने किया नमन

भव्य रूप से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, कांग्रेसजनों ने किया नमन

आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़ द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष एवं समाज के वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने में उनके ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से याद किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि
“बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में भाईचारा और समानता को मजबूत करें। कांग्रेस पार्टी सदैव बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कार्यक्रम के उपरांत सभी कांग्रेसजन एकत्र होकर अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में रियाजुल हसन, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, मो. आमिर, हरिओम उपाध्याय, शीला भारती, शहजादे मिंटू, विवेक राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा साहेब का प्रेरणादायी जीवन हमें एक न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त भारत के निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा- अशोक सिंह

Wed Apr 15 , 2026
भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक तथा समता एवं न्याय के प्रवर्तक आदरणीय बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर डॉ . अशोक सिंह भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं साफ़ सफ़ाई कर […]

You May Like

advertisement