डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम

Oplus_131072

आजमगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, रानी की सराय, में जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति, रानी की सराय (ब्लॉक मुहम्मदपुर) के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा और समानता पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समिति के सदस्य एवं सहयोगीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों नेताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया और समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।

इस आयोजन में समिति के सक्रिय सदस्यों और सहयोगियों में
सूर्य कुमार गौतम, डॉ. सुशील, डॉ. मनोज, अमित शेखपुर, प्रभाकर मास्टर, शिवशंकर, आलोक रंजन, सूरज राज, सिकंदर, विकास कुमार, त्रिभुवन कोटेदार, अरुण यादव, शिवप्रसाद गौतम, कमलेश फास्ट फूड, अनीस, रमेश मैनी, फैजदार मैनी, शिवमूरत टेलर, डॉ. अंगद पाल, भुजनाथ उर्फ छोटक, जितेंद्र कोहिला, राजेश बसही, जयसिंह, बोंकेलाल गौतमपुर, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, आजाद कुमार, अंगद कुमार, डॉ. सरोज सिंह, हरिश्चंद्र, लालबिहारी, अनिल प्रधान, दुलारे प्रधान, राजमैन प्रधान सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कुल मिलाकर, रानी की सराय में आयोजित यह जयंती समारोह सामाजिक जागरूकता और एकता का एक बड़ा संदेश देकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर में अवैध रेत कारोबार पर सतत निगरानी जारी

Wed Apr 15 , 2026
साल भर में वसूला 26 लाख से अधिक का जुर्माना जगदलपुर 15 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में विभाग […]

You May Like

advertisement