एक शिक्षित महिला सिर्फ स्वयं शिक्षा ग्रहण नहीं करती अपितु पूरे परिवार को शिक्षित करती है- प्रज्ञा राय

बुधवार को महिला शिक्षक संघ के तत्वाधान मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता रैली ,पद यात्रा तथा स्कूटी रैली का आह्वाहन किया गया था। जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद की सभी शिक्षिका बहनों ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। जिसका संबोधन करते हुए महिला शिक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा राय ने कहा कि महिलाएं जिस प्रकार आज अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हुई है उसी प्रकार हमारी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी उनके अधिकारों का मांग कराना तथा शिक्षा के प्रति जागरूक करना नितांत आवश्यक है, क्योंकि एक शिक्षित महिला सिर्फ स्वयं शिक्षा ग्रहण नहीं करती अपितु पूरे परिवार को शिक्षित करती है।

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक ही वो प्राणी है जो ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक पहुंच रखता है तथा उन्हें जागरूक कर सकता है अतः हमें अपने विद्यालय की माता अभिभावकों के साथ समय समय पर बैठक करते हुए आज के परिवेश तथा उनके अधिकारों पर चर्चा परिचर्चा करती रहनी चाहिए तथा बालिकाओं को पढ़ाने तथा आगे बढ़ाने हेतु उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

आज की रैली को सफल बनाने हेतु आई हुई सभी अध्यापिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला महामंत्री निधि राय ने महिलाओं की समस्याओं तथा उसके समाधान पर बात की।

आज की रैली में उपस्थित महिला शिक्षिकाएं क्रमशः, वंदना राय, रेखा चौरसिया, सुमी अथर्व, स्नेहलता राय, प्रमिला, डॉ प्रीति रानी गुप्ता ,अरुणा सिंह, कुसुम यादव, सुमन यादव, कौमुदी त्रिपाठी, एकता मौर्य, श्रेया श्रीवास्तव, रेनू बरनवाल, रीता यादव, ममता राय,क्रांति आर्य, शालिनी वर्मा, स्नेहलता गौतम, कंचन, अर्चना, अल्का राय, शिखा राय, विनिता यादव, अंजलि यादव, अमृता सिंह, बीना गुप्ता, सुशीला यादव, गरिमा यादव, गरिमा अस्थाना, रीता जायसवाल, नेहा जायसवाल, दीपशिखा मौर्य, कुसुम प्रजापति आदि थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेन्ट जेवियर्य हाई स्कूल एलवल के मेधावी छात्र विनीत कुमार जायसवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 97.4% प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय व जिले का नाम किया रोशन

Wed Apr 15 , 2026
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा कक्षा दसवीं का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा। परीक्षाफल को लेकर छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस परीक्षा परिणाम में सेन्ट जेवियर्य हाई स्कूल एलवल के मेधावी छात्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement