सशक्त एवं जागरूक नारी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला- कुलपति

सशक्त एवं जागरूक नारी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला,
…… कुलपति
सुविवि परिसर में नारी-शक्ति वंदन के समर्थन में पदयात्रा, मानव श्रृंखला, एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में संचालित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य, प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में भी किया गया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने नारी सम्मान, समान अधिकार और सामाजिक चेतना के संदेश को अत्यंत प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे प्रशासनिक भवन से भव्य ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ के साथ हुआ। इस पदयात्रा में विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया। विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों के हाथों में प्रेरणादायक स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर थे, जिन पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “नारी शक्ति—राष्ट्र की शक्ति” जैसे सशक्त संदेश अंकित थे। पूरे परिसर में जागरूकता के स्वर गूंज उठे, जिससे वातावरण पूर्णतः प्रेरणादायी बन गया।
पदयात्रा के दौरान एक विशाल एवं अनुकरणीय मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिसने एकता, समानता और सामूहिक चेतना का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। यह मानव श्रृंखला न केवल कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही, बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है।इसके अतिरिक्त ‘नारी शक्ति दीवार’ पर विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई। इन पोस्टरों में महिलाओं के अधिकार, उनके संघर्ष, उपलब्धियां, आत्मनिर्भरता और सामाजिक योगदान को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और संवेदनशील दृष्टिकोण ने उपस्थित लोगों का गहराई से प्रभावित किया।
प्रशासनिक भवन के प्रथम तल स्थित सेमिनार हॉल में ‘नारी शक्ति’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट कला कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों—शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, सामाजिक न्याय एवं समानता—को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रभावी और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण धुरी है। जब महिलाएं शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनती हैं, तब समाज स्वतः प्रगतिशील बनता है। विश्वविद्यालय का यह दायित्व है कि वह छात्र-छात्राओं में समानता, सम्मान और संवेदनशीलता के संस्कार विकसित करे।” उन्होंने आगे कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सशक्त पहल है, और ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कुल सचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, प्रो. गीता सिंह, डॉ. देवेंद्र पांडे, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण का सक्रिय सहयोग रहा । कुलपति महोदय ने सभी शिक्षकों से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक विद्यार्थियों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने कहा कि कुलपति जी के मार्गदर्शन में आयोजन समिति के द्वारा किया गया यह महत्वपूर्ण आयोजन निश्चय ही राष्ट्र को एक नई दिशा देगा। यह आयोजन महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश है। विश्वविद्यालय के कुलपति जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में विश्वविद्यालय का प्रशासन भी यथासंभव सहयोग करेगा। अंत में उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो. नं. 94 52 445 878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज का हर सक्षम व्यक्ति दूसरे के उत्थान का यथासंभव प्रयास करें- प्रो. संजीव कुमार

Thu Apr 16 , 2026
समाज का हर सक्षम व्यक्ति दूसरे के उत्थान का यथासंभव प्रयास करें,…. प्रो. संजीव कुमारप्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हीरक जयंती का भव्य आयोजन,आजमगढ़।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिवपुरी कॉलोनी स्थित सेंटर में राजयोगिनी बीके रंजना दीदी की हीरक जयंती (डायमंड जुबली) के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन […]

You May Like

advertisement