निशा शर्मा,उन्नति राधा और पारुल को मिला सीमा स्मृति सम्मान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में 27 वाँ सीमा स्मृति सम्मान एवं विमोचन समारोह का आयोजन रोटरी भवन में मंगलवार को हुआ। जिसमें शहर की वरिष्ठ साहित्यकार कवयित्री डॉ.निशा शर्मा ,उन्नति राधा शर्मा और बीके पारुल को सीमा स्मृति साहित्य सम्मान मुख्य अतिथि पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार,डॉ. मेघा अग्रवाल और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किया। विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। शहर के 40 रचनाकारों को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर उनका भी सम्मान और अभिनन्दन किया गया। नारी उत्थान पर गोष्ठी भी हुई। दो अति जरूरतमंद कन्याओं की शादी में जरूरत का सामान भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार और शिक्षाविद सुरेश बाबू मिश्रा ने की। विशिष्ट आतिथ्य नवगीतकार रमेश गौतम ने ग्रहण किया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने संचालन किया। आभार इं. के.बी.अग्रवाल और महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया। कमल सक्सेना,मुकेश सक्सेना, मधु वर्मा,,निर्भय सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, सुरेन्द्र मोहन सिन्हा, रीता सिन्हा, प्रकल्प, सुमी,अरुणा सिन्हा, निर्भय सक्सेना,प्रकाश चंद्र सक्सेना,रोहित राकेश, सुनील शर्मा,मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के रंगपुरी स्थितहोटल बेला मोंटी में 16 अप्रैल को कैट की राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल के चुनाव संपन्न होंगे------घनश्याम दास गर्ग

Thu Apr 16 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कनफेडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष बरेली सुनील खत्री ने बताया कीकनफेडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट ) के वर्तमान राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग जी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि दिनांक 16 अप्रैल बृहस्पतिवार […]

You May Like

advertisement