“प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में भव्य ‘शिव संध्या आरती’ का किया गया आयोजन

(पंजाब)फिरोजपुर 16 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

     बाज़ार रामसुख दास स्थित धूप फैक्ट्री के सामने स्थित प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर (श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर) में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य "शिव संध्या आरती'" का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  इस विशेष संध्या आरती का सफल आयोजन मुख्य रूप से श्री गतिंदर कमल,

श्रीमती सुनीता कटारिया,
श्रीमती गीता बाबूटा,
श्री देशबन्धु तुल्ली परिवारों की ओर से किया गया।

      संध्या की शुरुआत भगवान शिव के अभिषेक और विशेष श्रृंगार के साथ हुई। इसके उपरांत सामूहिक आरती की गई, जिसमें पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्ति संगीत और भजनों ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया।

  आयोजक परिवारों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और धार्मिक चेतना का प्रसार करना है। 

      आरती के समापन पर उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी और स्थानीय निवासियों ने इस भव्य आयोजन के लिए सभी सहयोगी परिवारों का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

.मा0 विधायक सलोन ने स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित किया निशुल्क पाठ्यपुस्तक

Fri Apr 17 , 2026
_लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत .मा0 विधायक सलोन ने स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित किया निशुल्क पाठ्यपुस्तक_ बच्चों का चरित्र निर्माण कर रहे हैं शिक्षक – अशोक कुमार रायबरेलीः- 16 अप्रैल 2026          प्रदेश सरकार द्वारा एक अप्रैल से 15 अप्रैल के मध्य स्कूल […]

You May Like

Breaking News

advertisement