तैतीस प्रतिशत महिला आरक्षण भाजपा पार्टी की देन : ज्योति सैनी

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 अप्रैल ; आज डॉ. रेखा रानी चेयरपर्सन नगरपालिका चीका के कुरुक्षेत्र स्थित आवास पर पहुंची ज्योति सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा कैथल का डॉ. रेखा रानी चेयरपर्सन द्वारा स्वागत किया गया। उनके आवास पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने बताया की नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने को लेकर आज डॉ. सुमन सैनी उपाध्यक्षा बाल विकास आयोग हरियाणा की अध्यक्षता में ब्रह्मसरोवर पर पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कमलेश ढांडा पूर्व मंत्री महिला बाल विकास मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रही। इस अवसर पर वे भी डॉ. रेखा रानी और कैथल जिला की महिला कार्यकर्ताओं सहित इस यात्रा में पहुंची थी। बहुत भारी संख्या में महिला शक्ति के समूह ने इस यात्रा में शामिल होकर अपना स्नेह प्रधानमंत्री जी के प्रति दिखाया है। यह पदयात्रा कार्यक्रम स्थल से चलकर अर्जुन चौक तक पहुंची।
उन्होंने बताया की नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पूरे प्रदेश ही नहीं देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए पूरे देश की आधी आबादी महिला शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रगट कर रही है l महिलाओं को तैतीस प्रतिशत आरक्षण मिला ये सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। वहीं मौके पर डॉ. रेखा रानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच दूरदर्शी है चाहे वो तीन तलाक की बात हो, महिला सुरक्षा की बात हो, महिलाओं के रोजगार की बात हो महिलाओं से जुड़ा हर विषय मोदी जी के संज्ञान में है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उज्ज्वला योजना है जिसके तहत हर गृहिणी को उचित कीमत पर सिलेंडर मिलना संभव हुआ है। मोदी जी के कारण अब महिला शक्ति का घर की दहलीज से संसद तक पहुंचना सुनिश्चित हो गया है। पहले की सरकारों में सिर्फ बातें हुआ करती थी लेकिन भाजपा सरकार ने इसे करके दिखाया। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है l प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी इस दिशा में भरसक प्रयास कर रहे हैं, मुख्यमंत्री हरियाणा और उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी प्रदेश की जनता का सकुशल नेतृत्व कर रहे हैं l इस अवसर पर ईश्वर सिंह पूर्व विधायक, डॉ. सी आर जिलोवा, कशिश मेहरा, अनुष्का मदान, डॉ. संध्या, डॉ. मीना, शोभा रानी, डॉ. वीणा भाँभा, सुषमा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नया चौक के पास मोटर पार्ट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fri Apr 17 , 2026
नया चौक के पास मोटर पार्ट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान आजमगढ़ बिलरियागंज। क्षेत्र के नया चौक के पास स्थित आरके मोटर नामक मोटर पार्ट की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दुकान में रखा मोटर पार्ट का काफी सामान जलकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement