संसद में संविधान संशोधन बिल,परिसीमन बिल तथा संघ राज्य बिल का संवैधानिक आधार पर सांसद धर्मेन्द्र यादव ने किया पुरजोर विरोध

समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक तथा सांसद मा0 धर्मेन्द्र यादव ने आज संसद में संविधान संशोधन बिल,परिसीमन बिल तथा संघ राज्य बिल का संवैधानिक आधार पर पुरजोर विरोध किया।
इस मौके पर मा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि देश के संविधान में संसद को शक्ति इस बात की दी गई है कि संसद संविधान के नियमों की सुरक्षा करे तथा यह तय करे कि संविधान के नियमों का सर्वथा अनुपालन हो,परंतु इन तीनों बिलों के माध्यम से केंद्र सरकार संविधान को तोड़ना,मरोड़ना और फोड़ना चाहती है।सरकार द्वारा परिसीमन को जनगणना से अलग किया जा रहा है यह संविधान की भावनाओं से बिल्कुल अलग है,जिस तरह से महिला बिल की चाशनी के नाम पर जो हाल कश्मीर तथा आसाम का हुआ है वही हाल पूरे देश का करने की साजिश है।इस बिल में जब तक पिछड़े तथा मुस्लिम वर्गों की महिलाओं को स्थान नहीं मिलेगा समाजवादी पार्टी इसका पूरी शक्ति से विरोध करती रहेगी।उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की असली हितैषी पार्टी सिर्फ समाजवादी पार्टी है इसका जीवंत उदाहरण है कि आज भी प्रतिशत के आधार पर हमारी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी अन्य पार्टियों से कहीं अधिक है।
आगे कहा कि संविधान संशोधन बिल,परिसीमन बिल तथा केंद्र राज्य संशोधन बिल को तुरंत वापस लिया जाए तथा सदन द्वारा 2023 में लागू महिला बिल अविलंब अनुपालन किया जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधि. के तहत वि. वि .परिसर में रैली एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

Fri Apr 17 , 2026
नारी शक्ति वंदन अधि. के तहत वि. वि .परिसर में रैली एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की संवाहक होती है मातृशक्ति,……….. कुलपतिआजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023’ के प्रचार-प्रसार […]

You May Like

advertisement