
(पंजाब) फिरोजपुर 17 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
देश में जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक है। नासिक के टी सी एस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इस श्रृंखला में ही एक कड़ी है। अनेक नगरों से लव जिहाद, वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, सेना और रेल भूमि पर अवैध कब्जा, खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करना, अधिक मुस्लिम आबादी वाले स्थानों पर हिंदू परिवारों के उत्पीड़न, जनजाति की अव्यस्क लड़कियों का शोषण आदि अनेक प्रकार की घटनाएं इसी मानसिकता की उपज हैं।
इसलिए माननीय महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल के दिशा-निर्देश पर राष्ट्र विरोधी, अवैध, अपराधी और सद्भाव भंग करने की इस मानसिकता के खिलाफ ज़िला स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसके अंदर जय घोष नारे के साथ प्रदर्शन किया गया वह माननीय डिप्टी कमिश्नर जी के कार्यालय में संबंधित अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया। इस समय विभाग अध्यक्ष हरीश गोयल, जिला अध्यक्ष विजय बहल, उपाध्यक्ष सूरज मेहता, जिला मंत्री नरेश गोयल, माननीय मुल्तान सिंह जी प्रांत मंत्री, सुनील शर्मा बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल धवन व उनकी टीम उपस्थित रहे।


