बाबा जमनीदास पंचायती गुरुद्वारा में बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के साथ श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ

बड़े हर्षोल्लास के साथ खालसा का 327 वां सृजना दिवस 19 अप्रैल को मनाया जाएगा।

हिसार, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 17 अप्रैल : बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के साथ स्थानीय पटेल नगर आठ मरला कालोनी में स्थित बाबा जमनीदास पंचायती गुरुद्वारा में बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रन्थि सरदार सवर्ण सिंह ने सरबत की भलाई के लिए अरदास की। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रबंधक कमेटी बाबा जमनीदास पंचायती गुरुद्वारा सेवा समिति द्वारा बैसाखी के पावन पर्व पर खालसा का 327 वां सृजना दिवस को समर्पित महान गुरुमत समागम 19 अप्रैल को बड़े हर्षोल्लास के साथ गुरुद्वारा साहिब में मनाया जाएगा।
कमेटी के प्रधान सूबेदार हरमिंन्द्र सिंह, महासचिव भूपेंद्र पाहवा ने बताया कि महान गुरुमत समागम को लेकर आज शुक्रवार 17 अप्रैल को गुरु घर से जुड़ी साध संगतों के बीच गुरुद्वारा साहिब में विधिवत रूप से श्री अखण्ड पाठ साहिब प्रारंभ किया गया।
19 अप्रेल रविवार को सुंदर दिवान सजाए जाएंगे व प्रातः 10 बजे विधिवत रूप से श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग होगा व गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रन्थि द्वारा सरबत की भलाई के लिए अरदास करवाई जाएगी। प्रातः 11:00 बजे गुरुघर से जुड़ी बीबीयों द्वारा शब्द कीर्तन से उपस्थित संगतों को मंत्रमुग्ध किया जाएगा।
सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक रागी जत्था भाई इंद्रजीत सिंह सिरसा वाले द्वारा रूहानी कीर्तन व सुंदर शब्दों से संगतों को निहाल किया जाएगा।सरबत की भलाई की अरदास होगी।उसके उपरांत उपस्थित संगतों के बीच गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।
कमेटी के प्रधान सूबेदार हरमिंन्द्र सिंह,महासचिव भूपेंद्र पाहवा ने बताया कि गुरुमत समागम में हरियाणा के केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगें। गुरुमत समागम के समापन अवसर पर समिति द्वारा आए मेहमानों को व गुरूघर से जुड़े सेवादारों को गुरुघर घर का सिरोपा भेंट किया जाएगा। श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ के अवसर पर सूबेदार हरमिंदर सिंह, भूपेंद्र पाहवा, सरदार मक्खन सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार सुरजीत सिंह चावला, मदनलाल, सरदार श्रवण सिंह, राजकुमार ठाकुर, अभिराज,अंशुल प्रीतम सिंह, हेमंत जग्गा, लखपालसिंह, अभिषेक,अजय पाहवा, हर्षित पाहवा, मदनलाल गिरधर, समीर पाल इत्यादि ने उपस्थित हो कर अपनी सेवाएं दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement