ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित भंडारे में भाजपा नेता राकेश गुर्जर हुए शामिल

फ़रीदाबाद, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 18 अप्रैल : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा एवं अखिल भारतीय सामाजिक संगठन द्वारा बैसाखी अमावस्या पर बल्लबगढ़ की सुभाष कॉलोनी स्थित बाबा मोहन राम मंदिर में शुक्रवार एक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं सहित राहगीरों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
आपको बता दे कि बल्लबगढ़ की सुभाष कॉलोनी में बाबा मोहन राम का वर्षों पुराना मंदिर है जिसकी क्षेत्र में काफी मान्यता है और कहा जाता है कि जो व्यक्ति वहां माथा टेक कर जो भी मन्नत मांगे वह अवश्य पूरी होती हैं और आज बैसाखी अमावस्या के अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा एवं अखिल भारतीय सामाजिक संगठन द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता पूर्व पार्षद राकेश गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा एवं अखिल भारतीय सामाजिक संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा के नेतृत्व व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भेदी नजर दैनिक समाचार पत्र के संपादक गिरीश चंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न स्तर की जनसेवाएं के साथ धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों द्वारा क्षेत्र के लोगो के साथ मिलकर कार्य करते रहते हैं जो बहुत जी प्रशंसनीय सेवा है।
अगली कड़ी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव डॉ. महेंद्र शर्मा ने कहा कि भविष्य में सामाजिक गतिविधियों को लेकर जनहित में विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि आमजन सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें और उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में पत्रकार बंधुओं को स्वागत है।
इस अवसर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के फरीदाबाद जिला महासचिव पंकज अरोड़ा ने बताया कि बाबा मोहन राम के मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल हुए उन्होंने बताया कि पत्रकार बंधुओं द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करके मन आनंदित हुआ।
इस अवसर पर मंदिर की महंत माता भूदेवी व मंदिर सेवक सुनीता मैम,नंद किशोर, गोविंदा,विजय पाल सहित शहर के समाजसेवी व अन्य गणमान्य लोगों भरपूर सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा कला परिषद की साप्ताहिक संध्या में मंचित हुआ नाटक

Sun Apr 19 , 2026
रंगमंच के दो रंग, आधुनिक और पौराणिक ढंग से हुआ मंचन।दिल्ली में एक मौत और महारथी की प्रस्तुति से सजी कला परिषद की शाम, कलाकारों ने दिखाई अभिनय प्रतिभा। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 18 अप्रैल : हरियाणा कला परिषद द्वारा कला कीर्ति भवन में आयोजित साप्ताहिक संध्या में शुक्रवार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement