
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : बहजोई स्थित भगत जी इन्टरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस का कार्यक्रम, बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया जिसकी शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भाषण, कविताएँ और नारे प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही पोस्टर निर्माण और चित्रकला प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रदूषण कम करने, संसाधनों की बचत करने और पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष विमलेश वार्ष्णेय, सर्वेश भगत जी, भावना वार्ष्णेय, पारुल वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य नेहा मलय उपस्थित रहे।


